फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा शाहमल की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा शाहमल का जयंती समारोह 11 को होगा
विज्ञापन

बड़ौत। क्रांतिवीर बाबा शाहमल सिंह का 221वां जयंती समारोह 11 फरवरी को शाहमल स्मारक इंटर कालेज बिजरौल में मनाया जाएगा। इस अवसर पर यज्ञ एवं कन्या भू्रण हत्या के विरोध में कन्या पूजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

बिजरौल थांबा चौधरी यशपाल सिंह ने बताया कि शाहमल की जयंती पर गांव के इंटर कालेज में विशाल कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्य अतिथि स्वामी सत्यवेश, यज्ञ के ब्रह्मा आचार्या प्रतिभा शास्त्री, मुख्य यज्ञमान देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, यज्ञमान के रूप में हिलावाड़ी थांबा के चौधरी ओमवीर सिंह, बावली थांबा के चौधरी जयपाल सिंह, बामनौली थांबा के चौधरी देवेंद्र सिंह, मलकपुर थांबा के चौधरी श्याम सिंह, किशनपुर थांबा के चौधरी महक सिंह, पट्टी मेहर बड़ौत थांबा के चौधरी ब्रजपाल सिंह शामिल होंगे। यज्ञ सुबह 9 से 10 बजे तक होगा। साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक कन्या पूजन एवं कन्या अतिथि भोज होगा। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें