फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनानें का आहवान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने का आह्वान
विज्ञापन


बड़ौत। सीएचसी पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसीएमओ डा. नीरज त्यागी व सीएचसी अधीक्षक डा. मुकेश उपाध्याय व सचिन मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि कृमि से संक्रमित करोड़ों बच्चों के इलाज का सबसे आसान तरीका है, कृमि नियंत्रण की दवाई खिलाना। उन्होंने बताया कि कृमि परजीवी होते हैं, जो जीवित रहने के लिए मनुष्य की आंत में रहते हैं। कृमि मानव शरीर के जरूरी पोषक तत्वों को खाते हैं, जिससे मनुष्य में खून की कमी, कुपोषण और वृद्धि मेें रुकावट होती है। एसीएमओ डा. नीरज त्यागी ने बताया कि कृमि तीन प्रकार के होते हैं। राउंट कृमि, विहत कृमि व हुक कृमि। उन्होंने बताया कि अस्वच्छता के कारण कृमि फैलते हैं, संक्रमित मिट्टी के संपर्क में आने से कृमि बच्चों के आंत मेें पहुंचते हैं। इसके उपरांत एसीएमओ डा. नीरज त्यागी, सीएचसी अधीक्षक डा मुकेश उपाध्याय व सचिन मलिक ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने के लिए आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सीएचसी परिसर में संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें