बागपत/रमाला। भाजपा के मिलिनियम वोटर अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर युवाओं के वोट बनवाई।
बीएलओ रेखा रानी के साथ वोटर बनवाए गए। महामंत्री सोनिया चौधरी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। जिले के संयोजक राजन जैन ने बताया कि बागपत नगर मंडल में तीन सेक्टर बनाए गए हैं, जिनमें युवा मोर्चा की टीम प्रत्येक दिन घर-घर जाकर वोट बनवाने जाएगी। नगर संयोजक वीर त्यागी, जिला मोनिटर आलोक शास्त्री, विधानसभा संयोजक अंकुर तोमर, आशीष तोमर, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुर चौधरी, प्रकाश मलिक, जयकुमार, रजत उपाध्याय, कपिल शर्मा, रेखा चौहान मौजूद रहे।
उधर रमाला क्षेत्र के किसानपुर बराल गांव में रणवीर सिंह के आवास पर नरेंद्र मोदी विचार मंच की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने रणवीर को विधानसभा क्षेत्र का उपाध्यक्ष मनोनित किया। प्रवीण उपाध्याय, चरण सिंह, मदनपाल कश्यप, साहब सिंह, प्रवीण कुमार, चरण सिंह कश्यप, ब्रजपाल मौजूद रहे।