बागपत। अल्पसंख्यक अधिकार परिषद की बैठक माता कालोनी स्थित जिला कार्यालय पर हुई। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शकील अहमद ने बताया कि 12 फरवरी को जिला कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के लोगों को देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों के बारे में बताया जाएगा। अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं के समाधान के लिए मंत्रियों को शिकायत प्रेषित की जाएगी।