बड़ौत (बागपत)।
जिला कांग्रेस कार्यालय बड़ौत में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें राजस्थान और मध्यप्रदेश में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की भारी बहुमत से जीत पर खुशी मनाई गई और मिठाई बांटी।
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस के दो सांसद और एक विधायक द्वारा जीत करने पर आज पूरे देश में कार्यकर्ता गौरव महसूस कर रहे हैं। इससे पूरे देश के कार्यकर्ता आज भाजपा को जड़ से उखाड़ने का काम करेगा। हेमंत कुमार एडवोकेट ने कहा कि मोदी सरकार के झूठे वादों की पोल खुल चुकी है। जनता जुमलों की सरकार को सहन नहीं करेगी। संचालन करते हुए देवेंद्र चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार समाज में जहर घोलने का काम कर रही है। भाजपा सरकार की नीतियां जनता ने नकार दी है। बैठक में ओंकार दत्त शर्मा, हरवीर सिंह, हरेंद्र एडवोकेट, जयवीर राणा, उर्मिला देवी, बेबी देवी, किरणपाल, तेजवीर सिंह, रामरंग, पुष्पेंद्र, योगेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।