अमीनगर सराय (बागपत)। गांव बसौद में युवा चेतना मंच के तत्वावधान और लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के सहयोग से नेत्र शिविर लगा। सिमें वेणु आई इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों ने 210 मरीजों की जांच की और 16 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राकेश जैन और मंच संस्थापक मास्टर सत्तार अहमद ने संयुक्त रूप से किया। इसमें वेणु संस्थान के कॉर्डिनेटर डॉ. प्रदीप चौहान, डॉ. अजय, दीक्षा, प्रीति, हेमंत, संतोष, नयूम, जाकिर, आदिल, गुलिस्ता, मुमताज, यूनुस, मुरसलीन, उमा शर्मा, डॉ. तस्लीम आदि मौजूद रहे ।