फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसार का सबसे बड़ा सत्य है सत्संग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पंडित रत्न शास्त्री उपेंद्र मुनि महाराज ने कहा कि कुल खानदान का असर आत्म कल्याण करने के लिए होता है।
वे कोताना गांव स्थित जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने कहा है कुल जाति का जानना आवश्यक है। मनुष्य एक जाति है। जिसके पिता का आचरण ठीक है। मां के विचार उत्तम है, उनकी संतान उच्च कुल में जन्म लेती है। महलों में कंस और दुर्योधन जैसे दुराचारी पैदा होते हैं और झोपड़ी में बजरंग बली हनुमान, लवकुश जैसे पुत्र पैदा होते हैं। जैन मुनि सुदर्शन मुनि ने कहा कि इस संसार में सबसे बड़ा सत्संग सत्य है। मनुष्य के पास ही सत्संग है और कहीं नहीं है। जीन वाणी ही सबसे बड़ा सत्संग है। मनुष्य को जिस हाल में जन्म हुआ है, उसे स्वीकार करना है। धर्मसभा में प्रधान बालेश्वर, पप्पू, हेम चंद जैन, पंडित विनय शर्मा, वकील चंद जैन, प्रवीण जैन, चौधरी महक सिंह, अजय जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कोताना गांव में शिलान्यास आज
बड़ौत। हेम चंद जैन ने बताया कि जैन स्थानक का शिलान्यास कार्यक्रम कोताना गांव में 28 जनवरी को धूमधाम से किया जाएगा। इसमें विधायक केपी मलिक और चेयरमैन अमित राणा अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें