बागपत। जिलेभर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम हुए। सामाजिक और शिक्षण संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। देशभक्ति गीतों पर छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी। शुक्रवार को जिले में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां भी की गई। सरकारी भवनों को रोशनी से सजाया।
लक्ष्य पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर मन भावन कार्यक्रम हुए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्था के चेयरमैन बीके शर्मा ने गणतंत्र दिवस का महत्व बताया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। छपरौली में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता संस्था के बच्चों को पुरस्कृत किया।
अमीनगर सराय में श्री कृष्णा कॉलेज ऑफ एजूकेशन में झंडारोहण, एनसीसी की परेड सहित स्पोर्ट्स और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मतदान की शपथ भी दिलाई । प्रेरणादायक नाटकों का मंचन किया। इसमें मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंध समिति से मनीष कुमार, प्राचार्य डॉ. शशिकांत, अनिल शर्मा, कमल, वैशाली, सचिन, शिल्पा, प्रमोद त्यागी आदि रहे।
अग्रवाल मंडी टटीर नगर पंचायत कार्यालय में समारोह की तैयारी चल रही है। पंचायत के लिपिक अंकित शर्मा ने बताया शुक्रवार को पंचायत परिसर में देशभक्ति गीतों का आयोजन होगा। डीएवी इंटर कॉलेज, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली, सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज टटीरी में गणतंत्र दिवस और मतदाता दिवस मनाया । इसमें ओमवीर सिंह, रामनिवास, मूलचंद, क्रीड़ा अध्यक्ष संजय कुमार, विकास कुमार, गायत्री वर्मा, अजयवीर सिंह, पूनम, हरिओम शर्मा और प्रवीण कुमार मौजूद रहे।