बड़ौत (बागपत)।
नगर की शिक्षण संस्थाओं में मंगलवार को सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।
एससी बोस विद्यापीठ ने बिजरौल रोड स्थित विवाह मंडप में सुभाषचंद्र बोस की जयंती और वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया । इसका शुभारंभ विधायक केपी मलिक, चेयरमैन अमित राणा, विधायक वीरपाल राठी, प्रबंधक सुधीर चिकारा, प्रधानाचार्य अरुण शर्मा व कर्मवीर, जोगेंद्र तोमर ने किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। मेधावियों व अतिथियों को शॉल व मेडल पहनाकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में रवि शास्त्री, कपिल, रामपाल सिंह, रविंद्र शर्मा, शिवकुमार, नीरज, सुशील त्यागी, पंकज, नीटू चौधरी, रीना, प्रीति, लता, अंशु आदि रहे।
मिनर्वा पब्लिक स्कूल में भी सुभाषचंद्र जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ मैनेजर सत्यपाल सिंह, डायरेक्टर पुनीत, प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार व उपप्रधानाचार्य अरुण तोमर ने किया। बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा, शिव-पार्वती, नेताजी सुभाषचंद्र बोस की रंग-बिरंगी वेशभूषा पहनकर रंगांरग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावियों को सम्मानित किया । माउंट लिटरा स्कूल मेें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई। चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य अजय शर्मा व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। बताया कि नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक मेें हुआ और उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया। उन्होंने बच्चों को देश के प्रति कर्तव्य निष्ठ बनने का आह्वान किया। इसमें अंजलि शर्मा, दीपमाला, मनवीर, अमित, दीपिका, महिमा, मीनाक्षी, कविता, पूजा, इशिका, तृप्ता, अंकुर, दीपक का योगदान रहा।
उधर, किडजी प्ले स्कूल मेें प्रबंधक योगेश गुप्ता व निदेशक ममता गुप्ता ने बच्चों के साथ नेताजी सुभाष चन्द बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने मेरा रंग दे बसंती चौला, मां तुझे सलाम, वंदे मातरम, ऐ वेतन तेरे लिए आदि देशभक्ति गीता पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के आदिश राणा, सचिव अमित तोमर आदि ने कार्यक्रम में नेताजी के बारे में बताया।