बागपत। एंटी भूमाफिया टीम ने सिल्वरनगर धनौरा गांव में ग्राम समाज की खलियान की भूमि की पैमाइश की। जिस पर दो किसानों का कब्जा मिला। पुलिस टीम के साथ जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। बंजर भूमि, खाद के गड्ढे और अन्य जमीन पर काफी लोगों ने कब्जा किया हुआ ।
सिल्वर नगर धनौरा गांव के लोगों ने आईजीआरएस पोर्टल ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे की शिकायत की । कई बार विभागीय अधिकारियों से भी इस संबंध में शिकायत की। सोमवार को एंटी भूमाफिया टीम के प्रभारी कानूनगो रोहित तोमर के नेतृत्व में लेखपालों की टीम गांव पहुंची। शिकायत के आधार पर खलिहान की भूमि की पैमाइश कराई। इसमें गांव के दो लोगों ने कब्जा किया हुआ । कानूनगो ने बताया कि पैमाइश करने और अभिलेखों की जांच करने पर पता चला की गांव में बंजर भूमि और खाद के गड्ढों की जमीन पर भी कई लोगों ने कब्जा किया। एसडीएम और तहसीलदार को इससे अवगत कराने के बाद पुलिस टीम के साथ गांव में पैमाइश कराई जाएगी। सरकारी जमीन पर कब्जा मिलने पर सभी से कब्जा हटवाया जाएगा। दर्जनों लोगों ने ग्राम समाज को भूमि को मुक्त कराने के बाद प्रधान को सुपुर्द किया जाएगा। टीम में लेखपाल विनोद शर्मा, अंशुल, संजीव जैन आदि रहे।