बागपत। नंगला बढ़ी गांव क्रय केंद्र चालू न होने से किसानों को परेशानी हो रही है। गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। डीएम से हस्तक्षेप कर गन्ना क्रय केंद्र को चलवाने की मांग की।
नंगला बढ़ी गांव के किसानों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा किनौनी मिल का गांव में गन्ना तौल केंद्र ए स्थापित है। इस पर किसान गन्ना डालते है, कोई परेशानी नहीं हो रही थी, लेकिन मिल ने गांव के गन्ना क्रय केंद्र चालू पेराई सत्र में नहीं चलाया है, इससे सैकड़ों किसान परेशान हैं। दूसरे क्रय केंद्र भी कई दिन से बंद है। इससे किसानों का खेतों में गन्ना खड़ा है और गेहूं की बुवाई से पिछड़ते जा रहे हैं। इससे किसानों की टेंशन बढ़ रही है। अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं, कोई समाधान नहीं निकला है। गन्ना अधिकारी ने भी कोई समाधान नहीं किया है। आज तक भी तौल केंद्र को चालू नहीं कराया। किसानों ने डीएम से हस्तक्षेप कर क्रय केंद्र को चालू करवाने की मांग की है। इसमें सुखवीर सिंह, रघुनाथ, जयप्रकाश, सुरेश पाल, जितेंद्र, विनोद, सुखपाल, यशपाल, प्रेम सिंह, यशवीर सिंह, जयवीर सिंह, सतीश कुमार आदि रहे।