शिक्षा प्रेरकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
बड़ौत। बीआरसी बड़ौली पर मानदेय नहीं मिलने से नाराज शिक्षा प्रेरकों ने अनिश्चतकालीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने रविवार को बीआरसी पर होने वाली भारत साक्षर मिशन के तहत निरक्षरों की परीक्षा का भी बहिष्कार किया।
शिक्षा प्रेरकों का कहना है कि जनपद के लोक शिक्षा प्रेरकों की नियुक्ति 2014 में हुई थी। उन्हें कार्यभार ग्रहण किए हुए चार साल बीत चुके हैं। उन्हें मात्र एक-एक वर्ष का ही मानदेय मिला है। इसके विरोध में उन्होंने 17 दिसंबर को भारत साक्षर मिशन के तहत निरक्षरों की होने वाली परीक्षा का बहिष्कार किया है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें मानदेय नहीं दिया जाता, तब तक बीआरसी पर उनका धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर सुधीर कुमार, कलेंद्र तोमर, विजय कुमार, जितेंद्र तोमर, प्रदीप शर्मा, अरुण तोमर, राजीव कुमार, अमरपाल, सोनिया, मीनू, सरोज बाला, पारुल तोमर, गीता, निर्मला कुमार आदि उपस्थित रहे।