फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दरों को लेकर आंदोलन करेगा रालोद- विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली विधायक और रालोद नेता चौधरी सहेंद्र सिंह ने कहा प्रदेश में किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर होती जा रही है। किसानों का लगातार शोषण हो रहा है। ऊपर से प्रदेश सरकार ने अब बिजली की दरों में 13 प्रतिशत की वृद्धि कर किसानों कमर तोड़ दी है। इसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बड़ौत स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं दिया जा रहा है और न ही गन्ना भुगतान समय से हो पाता है। किसान पूरे वर्ष महंगे दामों पर खाद, बीज, डीजल व अन्य उपकरणों पर खर्च करके फसल तैयार करता है। उसको डीजल, खाद आदि पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म हो गई है। वर्तमान सरकार ने गन्ने के दामों में भी केवल 10 रुपये की वृद्धि की है। अब बिजली की दरों में 13 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने से किसानों की दशा और भी खराब हो जाएगी। उन्होंने कहा किसान उन्नति करेगा तभी तो देश उन्नति करेगा। सरकार को तुरंत ही बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया तो रालोद प्रदेश के समस्त किसानों को साथ लेकर आंदोलन करेगा। इस मौके पर उनके साथ सुभाष, नरेंद्र, नरेश, रामबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें