फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक कार्यालय में घुसा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उप कृषि निदेशक कार्यालय तालाब में तब्दील हो गया है। सरकारी आवासों तक नाले का गंदा पानी पहुंच गया है। कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। अधिवक्ता की शिकायत पर नगर पालिका ने नाले की सफाई कराई।
विज्ञापन

बिना बारिश के उप कृषि निदेशक कार्यालय में गंदा पानी भर गया। जल निकासी न होने से समस्या विकराल होती जा रही है। अफसरों के कार्यालय तक में गंदा पानी पहुंच गया है। इससे सरकारी आवास में रह रहे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। अधिवक्ता अनुज कुमार ने इसकी शिकायत डीएम भवानी सिंह से लेकर मंडलायुक्त, मुख्यमंत्री, एनजीटी, प्रमुख सचिव से की । आरोप लगाया लोक निर्माण विभाग ने पुलिया का निर्माण कराया, इसमें लाखों रुपये की धांधली की। पुलिया सही नहीं बनाई , इस कारण कचरा नाले में अट जाता है। इस कारण नाले का पानी उप कृषि निदेशक कार्यालय में घुस जाता है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने नगर पालिका ईओ को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य सफाई कर्मचारियों के साथ राष्ट्र वंदना चौक स्थित कार्यालय के पास से नाले की सफाई कराई। ईओ ने बताया कि पुलिया सही प्रकार से नहीं बनी है, जिस कारण पानी रूक जाता है। जेसीबी से नाले का कचरा साफ कराया है।

दाहा-नंगला कनवाड़ा मार्ग बनवाने की मांग
दाहा (बागपत)। नंगला कनवाड़ा-दाहा मार्ग कई माह से अधूरा पड़ा है। इससे किसानों को परेशानी को सामना करना पड़ रहा है। तीन किलो मीटर मार्ग पर पत्थर डालकर ठेकेदार ने छोड़ दिया है। इससे से आने-जाने में बाइक चालक दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। ग्राम प्रधान मांगेराम चेयरमैन, त्रिलोक चंद, आदेश, मोहन शर्मा, तेजबीर, कंवर पाल, धर्मदास, सचिन, राजेंद्र, सुधीर, मदन पाल, मनोज राणा, मास्टर महिपाल ने आदि ने डीएम से हस्तक्षेप कर मार्ग को बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें