फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में अटका है 132 केवीए बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। 132 केवीए कान्हड़ बिजलीघर ओवरलोड होने के कारण क्षेत्र में दूसरा 132 केवीए बिजलीघर प्रस्तावित है, लेकिन इसके लिए जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

गैडबरा बिजलीघर पर इसके लिए भूमि का चयन किया गया था। जब जमीन की पैमाइश हुई तो 900 मीटर जगह कम पाई गई। तवेला गढ़ी के ग्राम प्रधान ने सरोरा पुलिस चौकी के पास 25 बीघा जमीन देने को कहा, लेकिन विद्युत निगम की टीम ने उस जमीन को उचित नहीं माना, क्योंकि बिजलीघर के लिए जो मेरठ और शामली से विद्युत लाइन आनी है, उस लाइन को आने में परेशानी का सामना करना पड़ता। कान्हड़ बिजलीघर पर क्षेत्र के 12 बिजलीघर से जुड़े हैं, इसलिए ओवर लोड है। क्षेत्रवासियों को बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। बिजली कटौती के कारण किसानों को भारी परेशानी होती है। विद्युत परीक्षण खंड (ट्रांसमिशन) बड़ौत के अधिशासी अभियंता पूरण चंद ने बताया कि जमीन न मिलने के कारण 132 केवीए का दूसरा बिजलीघर नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें