फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे की नजर में होगा मतदान, गड़बड़ी करने वाले जाएंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैमरे की नजर में होगा मतदान, गड़बड़ी करने वाले जाएंगे जेल
विज्ञापन

बागपत। निकाय चुनाव का मतदान कैमरे की नजर में होगा। प्रत्येक बूथ की वीडियोग्राफी की जाएगी। अति संवेदनशील बूथों की वेब कॉस्टिंग होगी। पीठासीन अधिकारी से लेकर प्रत्येक कर्मचारी की गतिविधियां कैमरे में कैद होगी। गड़बड़ी करने वाले जेल जाएंगे।
बागपत में तीन नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायत का मतदान 29 नवंबर को 85 मतदान केंद्र और 239 बूथों पर होगा। चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो, इसको लेकर राज्य चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किए हैं। मतदान के दौरान प्रत्येक बूथ की वीडियोग्राफी होगी। पीठासीन अधिकारी, कर्मचारी पुलिसकर्मी और प्रत्येक मतदाता की गतिविधियां कैमरे की नजर में रहेगी। अतिसंवेदनशील बूथों की वेब कासं्िटग होगी। एक स्थान पर बैठे अफसर ऐसे सभी बूथों पर नजर रखेंगे। गड़बड़ी करने वाले पर पुलिस शिकंजा सकेगी। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि सभी बूथों की वीडियोग्राफी होगी। गड़बड़ी करने वालों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील बूथों पर रहेगा अतिरिक्त पुलिस बस
बागपत। अफसरों का कहना है कि संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगी। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

14 नवंबर को अर्द्धसैनिक बल डालेगा डेरा
बागपत। खुराफातियों पर नकेल कसने के लिए 14 नवंबर को अर्द्धसैनिक बल डेरा डाल देगा। क्षेत्र में भ्रमण कर गतिविधियां देखेंगी। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को अफसरों ने एसपी से मुलाकात की। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि चुनाव से पहले ही फोर्स जिले में आ जाएगा और हर गतिविधियां पर नजर रखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें