सौ मीटर में अंशु, दो सौ मीटर में सुमित प्रथम
बागपत। ज्ञानदीप जूनियर हाईस्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्थापक चरण सिंह चौहान ने किया। पहले दिन खो-खो दौड़, लंबी कूद और कबड्डी के मुकाबले हुए।
शुक्रवार को बालिका सीनियर वर्ग की एक सौ मीटर दौड़ में अंशु चौहान प्रथम, पिंकी द्वितीय और पूजा तृतीय रही। बालक वर्ग में शाकिब प्रथम, रोहित द्वितीय और आकाश तृतीय रहा। दो सौ मीटर की बालिका वर्ग दौड़ में अंशु चौहान प्रथम, पूजा द्वितीय और पिंकी तृतीय रही। बालक वर्ग में सुमित प्रथम, रोहित द्वितीय और शाकिब तृतीय रहा। सीनियर वर्ग की लंबी कूद में सचिन चौहान प्रथम, दीपक द्वितीय, अरमान तृतीय रहा। बालिका वर्ग में अंशु चौहान प्रथम, पूजा एवं काजल द्वितीय और तनु चौहान तृतीय रही। जूनियर बालिका वर्ग की एक सौ मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम, अन्नू द्वितीय, इशा तृतीय, बालक वर्ग में गौरव प्रथम, विकास द्वितीय, राहुल तृतीय, 200 मीटर में सुमित कटारिया प्रथम, विकास द्वितीय, गौरव तृतीय रहे। बालिका वर्ग की खो-खो जूनियर में सम्राट हाउस और सीनियर वर्ग में चैंपियन हाउस ने मैच जीता, कबड्डी जूनियर वर्ग में हैप्पी हाउस, सीनियर वर्ग में इंडियन हाउस ने मैच जीता। प्रबंधक मनोज कुमार, प्रधानाचार्य मोनू, पीटीआई धर्मवीर, विकास शर्मा, अविश मौजूद रहे।