फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय की मांग की तो जेई ने दी नौकरी से हटाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोताना रोड स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय से जुड़ा एक संविदा कर्मचारी विगत चार साल से मानदेय न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। कर्मचारी ने कहा जेई ने मानदेय मांगने पर नौकरी से हटाने की धमकी दी है। उसने प्रशासनिक अफसरों से मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित संविदा कर्मचारी विनोद कोताना रोड स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय से जुडे़ मीरापुर रजबाहे पर टंडेल के तैनात है। संविदा पर विभागीय अधिकारी उसे पांच हजार रुपये प्रति माह देते है। उसका आरोप है कि गत चार साल से उसे मानदेय के नाम पर एक फूटी कौड़ी तक नहीं मिल पा रही है। इससे उसे आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। उसने कहा जेई आदेश से मानदेय की मांग की तो जेई ने नौकरी से हटाने की धमकी दे दी । कई बार सिंचाई विभाग के एसडीओ दिनेश त्यागी से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में एसडीओ दिनेश ने कहा शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें