बागपत। छपरौली के रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा प्रशासन को कलक्ट्रेट में ही काठा के 19 लोगों की मौत का हिसाब देना पड़ेगा। जयंत चौधरी के नेतृत्व में 21 सितंबर को रालोद काठा के पीड़ितों के लिए इंसाफ की मांग करेगा। अन्याय सहन नहीं होगा। पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
सोमवार को सरूरपुर कलां गांव में चौपाल पर आहूत ग्रामीणों की सभा में उन्होंने कहा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए 21 सितंबर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। ग्रामीणों से आह्वान किया कि पीड़ित काठा गांव के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पीड़ित परिवार पर लाठीचार्ज हुआ, इसका जवाब मांगा जाएगा। युवाओं से आह्वान किया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलने से ही देश का भला संभव है। बेरोजगारी बढ़ रही है, लेकिन वर्तमान सरकार का इन मुद्दों पर कोई ध्यान नही हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है, युवाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, पूर्व विधायक साहब सिंह, सुभाष नैन, हरबीर मैनेजर, नरेंद्र चौहान, रविंद्र मौजूद रहे
नाव हादसे में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
बागपत। जनता वैदिक इंटर कॉलेज नौरोजपुर गुर्जर के शिक्षकों ने काठा नाव हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने कहा कि नाव हादसे से जिले के लोगों को दुख पहुंचा है। इस दुखदायी घटना से मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी गई। तेजपाल, रामकुमार, सतीश, दिव्या शर्मा, चंचल शर्मा मौजूद रहे।