फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की संख्या बढवाएं जाने की मांग को लेकर छात्रों का हंगामा 21-41-21

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत कोताना मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को छात्रों ने हंगामा किया। उन्होंने विधायक केपी मलिक से मुलाकात कर जल्द से जल्द इस मार्ग पर बसों का संचालन बढ़ाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा बड़ौत कोताना मार्ग पर काफी समय से बसों का संचालन ठप है। इस कारण लोगों को दोगुना किराया देकर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ता है। गत दिनों छात्रों ने लुहारी गांव व बाद में तहसील पहुंचकर डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने को लेकर हंगामा किया तो इस मार्ग पर डग्गामार वाहनों का संचालन तो बंद हो गया लेकिन बसो का संचालन अभी भी नाममात्र है। दिन में एक या दो बसें ही संचालित है। बाद में सभी एकत्रित होकर विधायक केपी मलिक से मिले और बसों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई। विधायक ने रोडवेज अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर जल्द से जल्द बसो की संख्या बढ़ाने जाने के निर्देश दिए। इसमें अमित अंकित कमल सुरेश नीटू नीरज मुफीद अली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें