बड़ौत (बागपत)।
कोताना गांव के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देकर राशन डीलर के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को काफी संख्या में कोताना के ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा गांव का राशन डीलर राशन वितरित नहीं करता है और न ही तेल देता है और ब्लैक कर देता है। जब कार्ड धारक राशन लेने जाते हैं तो उनसे गाली गलौच कर भगा देता है। इससे गांव के कार्ड धारक परेशान हैं। बाद में उन्होंने राशन डीलर के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें राजपाल सिंह, श्रीपाल, मूलचंद, किरण पाल, जगवीर, राजीव, रामभतेरी, पूजा, संतराम, राजकली, भरतू, शकुंतला, शांति, मुन्नी, विक्रम, विमला, पूजा, देवेंद्र आदि रहे।
दूसरी तरफ गांव खड़खड़ी जलालपुर की महिलाओं ने भी राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया और उस पर राशन नहीं बांटने का आरोप लगाया। इसमें में सुदेश, लोकेश, भगवती, कमला, शिक्षा, विसंबरी, खातून, रेखा, नफीसा, प्रवीण, ओमकली, इस्लामन, मुनेश आदि रही। एसडीएम ने सप्लाई विभाग को दोनों राशन डीलरों की जांच करने के निर्देश दिए।