उपासना ने जीता बैडमिंटन में गोल्ड
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि 9 से 10 सितंबर तक मोदीनगर में केन्द्रीय मुक्त कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रादेशिक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। जिसमेें कॉलेज की बीकॉम फाइनल की छात्रा उपासना ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस दौरान डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. डीसी मौर्य, केजी पाण्डेय, उर्वशी, भारती, संदीप, राहुल, हिमांशी, बिटटू, संजीव राठी आदी मौजूद रहे।