बड़ौत (बागपत)।
गायत्री देवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन छपरौली रोड पर मंगलवार को शिक्षक दिवस पर कार्यशाला हुई, इसमेें शिक्षक व छात्रों के बीच तकनीकी ज्ञान को लेकर मंथन किया गया। अंत में छात्रों ने सम्मानित शिक्षकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता डा. पुष्पेंद्र तोमर व डायरेक्टर कपिल तोमर ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। डायरेक्टर कपिल तोमर ने कहा कि समाज व राष्ट्र की उन्नति मेें शिक्षक और छात्र दोनों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए दोनों के बीच तकनीकी ज्ञान होना बहुत जरूरी है। उन्होंने आह्वान किया कि शिक्षक छात्रों के अंदर अच्छे संस्कार एवं अनुशासन का विकास करें। क्योंकि छात्र देश का भविष्य होता है। डा पुष्पेंद्र तोमर ने कहा कि शिक्षक एवं छात्र के मध्य तकनीकी ज्ञान व दृष्टि का विकास आवश्यक है। कार्यशाला मेें शिक्षक व छात्र के मध्य कैसे रिश्ते होने चाहिए उस पर भी मंथन किया गया। अंत मेें छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के डायरेक्टर कपिल तोमर को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। संचालन संजीव चौहान ने किया। इस अवसर पर डा. अजय तोमर, आयुषी, रूबी, साक्षी, पूनम, निधि, प्रीति, पारूल, सोनिया, दीपक तोमर शामिल रहे।