अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। क्षेत्र के क्यामपुर गांव में लायंस क्लब की ओर से नेत्र शिविर लगाया। इसमें 378 की जांच और 90 को ऑपरेशन के लिए चयनित किया। शिविर का उद्घाटन नरेश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें सचिन सिंघल, दीपक गोयल, संतोष गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, अंकित जिंदल, मनोज गुप्ता, प्रदीप नेन, मास्टर राम अवतार, मुकेश कुमार, प्रताप सिंह, सुभाष, महेंद्र मौजूद रहे।