फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडाले में विराजे प्रथम पूजनीय भगवान गणेश

विज्ञापन
विज्ञापन
‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’
विज्ञापन


बागपत। जिलेभर में गणपति बाप्पा की प्रतिमा को शोभा यात्रा के बाद विभिन्न स्थानों पर विराजमान किए गए। धार्मिक गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। शाम के समय पूजा अर्चना में लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के पुराना कस्बा, बड़ा बाजार, कोर्ट रोड प्रथम पूजनीय भगवान गणेश की विधिविधान के साथ स्थापित कराया गया। इससे पूर्व शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए अपने स्थान पर पहुंची। श्रद्धालुओं ने धार्मिक गीतों पर जमकर नृत्य किया। प्रसिद्ध बैंड बाजे आकर्षण का केंद्र रहे। गणपति बप्पा के जयकारे से सभी पांडाल गूंज उठे। सड़कों से लेकर घरों में गणपति की धूम रही। अग्रवाल मंडी टटीरी में गणेश सेवा समिति की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। पूजा में बागपत के झंडारोहण समिति अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने किया। हरियाणा से आए कलाकारों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंकुश गोयल, अमित गोयल, प्रवीण गोयल, सोनू, सचिन, विशाल, सौरभ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें