ऊंची कूद में सगीर ने रजत, अंजली ने जीता कांस्य
बागपत। मेरठ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बालक वर्ग ऊंची कूद में में सगीर अब्बासी रजत, 200 मीटर दौड़ में कांस्य, बालिका वर्ग की ऊंची कूद में अंजली कश्यप में कांस्य पदक प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। व्यवथापक राकेश आर्य, उपाध्यक्ष सुरेंद्र गोयल, सह व्यवस्थापक मोहन, गुलजार अब्बासी, प्रधानाचार्य कमल कुमार, बीना, सुनीता, कपिल, अर्चना, चंचल, दीपक, अंकित मौजूद रहे।