फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादें बहुत हुए, कब मिलेगा किसानों का भुगतान?

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा वेस्ट यूपी के किसानों का चीनी मिलों पर करोड़ों रुपये बकाया है। बार-बार भुगतान दिलाने का वादा कर रही भाजपा सरकार असफल है। मंदसौर से मंडौला तक हक की आवाज उठाने वाले किसानों पर अत्याचार किए जाते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव पहुंचे केसी त्यागी ने कहा किसानों की समस्याएं हैं। फसलों का दाम नहीं बढ़ा और गन्ने का भुगतान नहीं मिला। मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़ और गाजियाबाद के किसानों के ही करोड़ों रुपये चीनी मिल मालिकों पर बकाया हैं, लेकिन इन्हें नहीं दिलाया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने चुनाव के वक्त सरकार बनते ही पूरा भुगतान कराने का वायदा किया गया था, लेकिन इसे भी अब तक पूरा नहीं किया। देश का किसान आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है, सरकार को सबसे पहले इसकी चिंता होनी ही चाहिए। कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें तो आत्महत्याओं के मामले बढ़े हैं। युवाओं के पास रोजगार की कमी है। उन्होंने सवाल उठाया मंडौला के किसान मुआवजा मांग रहे हैं, क्यों नहीं दिया जाता। इसी तरह मंदसौर में हुआ। सरकार को चाहिए प्राथमिकता के आधार पर किसान की समस्या का समाधान करें, क्योंकि इन्हीं किसानों की समस्याओं को हल करने का वायदा कर भाजपा की सरकार बनीं है।
रटौल के आम का स्वाद चखा
जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने रटौल पहुंचकर पूर्व प्रधान जुनैद फरीदी के यहां रटौल के आम का स्वाद चखा। इस दौरान पूर्व मंत्री मेराजुद्दीन, पूर्व राज्यसभा सदस्य संतोष भारती, बदर अहमद, कल्लू कुरैशी, नोमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें