फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवडिय़ों के जत्थे पहुंचने शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों के जत्थे पहुंचने शुरू
विज्ञापन

बागपत/दोघट। गंगाजल लेकर कांवड़ियों के जत्थे नगर से गुजरने शुरू हो गए हैं। कांवड़ियों के लिए जगह-जगह शिविर लगाने की तैयारी चल रही है। पुलिस के भी कई जगह चेकपोस्ट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

सावन माह शुरू होते हुए जिला शिव के रंग में रंगने लगा है। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बोल बम, बम-बम के जयकारे गूंजने लगे हैं। भड़ल, दाहा, कान्हड़, पुसार, बामनौली में कांवड़ियों के लिए शिविर लगने शुरू हो गए हैं। हरियाणा के कांवड़िये पहुंचने शुरू हो गए हैं। सोनीपत के राजीव ने बताया कि बेहद अच्छा लगा, हालांकि अभी कैंप नहीं लगे हैं, जिससे यात्रा में परेशानी भी हुई। क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वहीं, बामनौली तक एवं दाहा-बरनावा मार्ग पर पुलिस, पीएसी तैनात की गई है। अतिसंवेदनशील गांवों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। कउधर, बागपत से कांवड़ियों का जत्था जल लेने के लिए रवाना हुआ। सनातन धर्म कांवड़ संघ के युवा 24वीं कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुए हैं। भवी, सुदेश कुमार, कन्हैया समेत अन्य युवा बुधवार को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें