फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने बनाई मानव श्रृंखला, हाईवे पर किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

मंदसौर गोलीकांड की सीबीआई से जांच कराने और किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर भाकियू ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम किया। इस दौरान मानव श्रृंखला बनाकर हक मांगा। हाईवे पर किसानों ने योग का भी प्रदर्शन किया। उन्होंने पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल की समीक्षा बैठक में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया। मंत्री बैठक से बाहर निकले तो ज्ञापन सौंप कर किसानों की समस्याएं हल कराने की मांग की।
बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के नेतृत्व में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राष्ट्र वंदना चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान किसानों ने यहां हाईवे जाम कर दिया। किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग के लिए मानव श्रृंखला बनाई। किसानों ने कहा मंदसौर की घटना की सीबीआई से जांच होनी चाहिए। किसानों पर फायरिंग करने के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने चाहिए। सरकार फसलों और सब्जियों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर खरीद सुनिश्चित करें। जाम लगाने को लेकर किसानों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। एसडीएम विवेक यादव मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। उन्हें प्रधानमंत्री के नाम लिखित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ता विकास भवन में पहुंचे। वहां प्रदेश के पशुधन मंत्री और जिला प्रभारी एसपी सिंह बघेल जिले के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने सभागार में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कार्यकर्ता सभागार के बाहर ही खड़े हो गए। मंत्री समीक्षा करने के बाद बैठक से बाहर निकले तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान कृषि ऋण माफ करने, जैव परिवर्तित फसलों पर रोक लगाने, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने और कानपुर, कुशीनगर जेल से किसानों को रिहा करने की मांग रखी। बढ़ी बिजली दरों को कम करने की भी मांग रखी। बघेल ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसमें इंद्रपाल चौधरी, प्रदीप गुर्जर, हरेंद्र दांगी, ठाकुर तेजपाल सिंह, धूम सिंह, धर्मपाल चौधरी, सुखबीर सिंह, बिजेेंद्र पाल, राहुल कुमार, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर मार्ग रोक कर किया योग
दोघट। मध्यप्रदेश में किसानों की मौत पर भाकियू ने योग दिवस पर विरोध जताया और पुसार बस स्टैंड पर मार्ग जाम कर योग किया। किसानों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम किया। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दोघट थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आंदोलन करने वाले किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इसमें राजेंद्र चौधरी, बिजेंद्र, लोकेंद्र, मनोज, प्रमोद, रुपेंद्र मुखिया, अब्बास चौधरी, कृष्ण, गौरव, धीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें