फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी प्रशिक्षण के तीसरे दिन युवतियों ने लगाएं सटीके निशाने

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। ओम साईं शूटिंग एकेडमी और वीर शाहमल रायफल क्लब पर चल रहे पांच दिवसीय निशानेबाजी प्रशिक्षण के तीसरे दिन ग्रामीण आंचल से आई युवतियों को निशानेबाजी के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

ओम साईं शूटिंग एकेडमी पर चल रहे प्रशिक्षण के तीसरे दिन संरक्षक मास्टर रामवीर सिंह आर्य और कोच रवि जाटव ने प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे निकल रही है। लेकिन इन सब उपलब्धियों के बावजूद लड़कियों को हीन भावनाओं से देखा जाता है। संरक्षक और कोच ने कहा कि अनुशासन में रहकर ही किसी लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने लड़कियों को एकाग्रता के साथ निशानेबाजी की बारीकियां सिखाया। इस अवसर पर उमंग आर्य, सौरभ, विपिन, साजन, तनिश, आदर्श, विक्रम सिंह, रवि, आकाश, साक्षी, मीनाक्षी, विनित पंवार, कपिल, मोहित पाल, अंकुर, दीपांशु, वंश, योगेंद्र शामिल रहे।
उधर, वीर शाहमल रायफल क्लब पर चल रहे प्रशिक्षण के तीसरे दिन शिविर का शुभारंभ कोच संजीव तोमर और संस्थापक कुलदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच विवेक और अजय शर्मा ने ने खिलाड़ियों बताया कि किस तरह शारीरिक क्षमता को बनाया जा सकता है, ताकि शूटिंग के दौरान कोई बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने लक्ष्य बनाकर मेहनत करने का आह्वान किया। कोच संजीव ने बताया कि तीसरे दिन मेरठ, बिनौली, बड़ौत, शामली के शूटरों को टिप्स दिए। इस अवसर पर फारूख पठान, नीतू श्योराण, अमित श्योराण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें