1404 लाभार्थियों का होना था बृहस्पतिवार को टीकाकरण
डीएम ने जिला अस्पताल व बागपत सीएचसी का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिले में बृहस्पतिवार को आठ केन्द्रों पर 17 सत्र लगाकर कोरोना का टीकाकरण किया गया। निर्धारित 1404 के सापेक्ष 1132 लाभार्थियों ने टीकाकरण किया। डीएम राजकमल यादव व सीएमओ डॉ आरके टंडन ने जिला अस्पताल व सीएचसी का निरीक्षण किया।
जिले में जिला अस्पताल, सीएचसी बागपत, सीएचसी पिलाना, सीएचसी बड़ौत, आस्था हॉस्पिटल बड़ौत, सीएचसी बिनौली, सीएचसी छपरौली, पीएचसी खेकड़ा में 17 सत्र लगाकर 1404 लाभार्थियों के टीकाकरण करने की सूची जारी की गई थी। बृहस्पतिवार को 1132 लाभार्थियों ने अपना टीकाकरण कराया, जबकि 272 लाभार्थी टीकाकरण के लिए नहीं पहुंचे। लाभार्थियों की जांच के उपरांत केंद्र में प्रवेश दिया गया। टीकाकरण के उपरांत मोबाइलर द्वारा आधा घंटे तक लाभार्थियों की निगरानी की गई। डीएम राजकमल यादव व सीएमओ डॉ आरके टंडन ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
आंगनबाड़ी ने कहा कि उसका बढ़ गया ब्लड प्रेशर
बागपत। सीएचसी बागपत में टीकाकरण कराने के लिए पहुंची आंगनबाड़ी दर्शना देवी का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। केंद्र पर तैनात चिकित्सकों ने उसका उपचार कर टीकाकरण कराया।
टीकाकरण कराने का आह्वान किया
बागपत। सीएचसी बागपत पर एसीएमओ डॉ भुजवीर सिंह ने बताया कि टीकाकरण कराने के बाद उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और टीकाकरण कराने का आह्वान किया है। उधर, छपरौली सीएचसी पर टीकाकरण कराने के बाद स्वास्थ्य कर्मी वीर प्रताप चौहान ने कहा कि टीकाकरण कराने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से टीकाकरण में सहयोग करने की अपील की है।
जिले में इस तरह हुआ टीकाकरण
केन्द्र पात्र उपस्थित अनुपस्थित
जिला संयुक्त अस्पताल 120 88 32
सीएचसी बागपत 240 151 89
सीएचसी बड़ौत 212 170 42
आस्था अस्पताल बड़ौत 120 98 22
सीएचसी बिनौली 210 175 35
सीएचसी छपरौली 221 186 35
पीएचसी खेकड़ा 200 186 14
सीएचसी पिलाना 81 78 03
आज सात केंद्रों पर 1286 का होगा टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में शुक्रवार को सात केंद्रों पर 12 सत्र लगाकर 1286 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई है। स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए समय और स्थान के बारे में मेसेज भेज दिए गए है। सभी सेंटर पर वैक्सीनेटर, सुरक्षाकर्मी और नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है। सुबह दस बजे से पांच बजे तक टीकाकरण किया जाएगा।
आज इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
केंद्र सत्र टीकाकरण
जिला अस्पताल एक 73
सर्वोदय पैरा मेडिकल कॉलेज दो 247
सीएचसी बड़ौत दो 240
आस्था हॉस्पिटल बड़ौत एक 96
सीएचसी बिनौली दो 200
सीएचसी छपरौली दो 210
सीएचसी खेकड़ा दो 220
कुल 12 1286