फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग कार्यालय पर लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के कार्यालय पर किया हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। वन माफिया और वन विभाग की मिलीभगत से बरनावा क्षेत्र में कीमती पेड़ों के विरोध में शुक्रवार को लोगों ने पूर्वी यमन नहर स्थित वन विभाग कार्यालय पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उनकी वहां पर मौजूद कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। बाद मेें वन क्षेत्राधिकारी के न मिलने पर लोग आंदोलन शुरू करने की चेतावनी देकर लौट गए।
विज्ञापन

बरनावा गांव के काफी संख्या में लोग वन विभाग कार्यालय पूर्वी यमन नहर पर पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तैनात वनकर्मियों की मिलीभगत से क्षेत्र में सक्रिय वन माफिया कीमती पेड़ों का कटान कर रहे हैं। लेकिन शिकायत के बावजूद वन क्षेत्राधिकारी मदनपाल कोई सुनवाई नहीं कर रहे है। आरोप लगाया कि वन क्षेत्राधिकारी सूचना पर न तो मौके का निरीक्षण कर रहे है और न ही विभागीय दफ्तर पर मिलते है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। इस दौरान उनकी वन कर्मियों से तीखीं नोकझोंक भी हुई। बाद मेें वन क्षेत्राधिकारी के न मिलने पर लोग आंदोलन करने की चेतावनी देकर लौटे गए। वन क्षेत्राधिकारी मदनपाल का कहना है कि वे मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई करेंगे। हंगामा करने वालों में इसरार, शकील, शौकीन, सुऐब, अख्तर, प्रवीण, कल्लू, सलीम, संजीव, प्रमोद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें