सुन्हैडा में गोशाला का निर्माण शुरू
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव सुन्हैैडा में चरागाह की भूमि पर गोशाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया। खंड विकास अधिकारी ने गांव में पहुंचकर जेसीबी मशीन से नीव बनवाई।
शासन के निर्देश पर गोशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। खेकड़ा क्षेत्र के कुछ गांवों में ग्राम प्रधान गोशालाओं के निर्माण में कोताही बरत रहे थे। इसके चलते एसडीएम खेकड़ा पुलकित गर्ग ने सुन्हैड़ा के ग्राम प्रधान जयदेव सिंह को गोशाला के निर्माण न कराने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था जल्द ही गोशाला का निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा था। शुक्रवार को सुन्हैडा में बीडीओ खेकड़ा संदीपपाल एवं ग्राम प्रधान जयदेव सिंह की देखरेख मेें गोशाला का निर्माण शुरू हुआ। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र के अन्य गांवों में भी जल्द ही गोशालाओं का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान ग्राम सचिव हरिओम त्यागी, प्रदीप कुमार, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।