फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला की बेटी ने बढ़ाया जनपद का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रमाला गांव में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें गांव की बेटी का बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयन होने पर खुशी जताई।
इसमें वक्ताओं ने बताया कि रमाला गांव निवासी कुलदीप सिह चौहान जो हरियाणा में शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं, उनकी होनहार बेटी सौम्या ने संघ लोक आयोग की परीक्षा पहले ही प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद उन्हें टेकनपुर ग्वालियर स्थित बीएसएफ अकादमी में ट्रेनिंग के लिए भेजा। सौम्या को दीक्षांत परेड समारोह में बेस्ट ट्रेनी के लिए स्वार्ड ऑफ ऑनर तथा बेस्ट इन इंडोर सब्जेक्टस के लिए डीजी ट्राफी के खिताब नवाजा गया। फरवरी माह में हाल ही मेें उनका पासिंग आउट हुआ है। सौम्या का बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयन हुआ है। खुशी जताने वालों में माता मंजू चौहान, धर्मवीर सिंह, एसएस पंवार, लावण्य तोमर, प्रेम कुमार चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन


विश्व क्रॉसबो शूटिंग मेें स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी का स्वागत
बड़ौत। संतोष ज्वलैर्स पर सोमवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें डॉ. प्रभात जैन ने प्रतिष्ठान पर आए विश्व क्रॉसबों शूटिंग मेें स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया। डॉ. प्रभात जैन ने बताया कि जनवरी 2019 में कंबोडिया में हुई विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में भमेला जनपद मुजफ्फरनगर के प्रद्युम्न सिंह ने 40 मीटर श्रेणी में स्वर्ण पदक विजेता और ओवरऑल चैंपियन रहे। उनका व्यापारियों ने बड़ौत आगमन पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें