फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप लगाकर बैंक की योजनाओं की जानकारी दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत तहसील क्षेत्र के शाहपुर बड़ौली गांव में दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित केनरा बैंक की शाखा द्वारा कैंप का आयोजन धर्मेंद्र के आवास पर हुआ, इसमें ग्राहकों के बचत खाते खोले गए तथा बैंक की विभिन्न बचत व ऋण योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

कैंप में शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि बैंक ने किसानों व ग्रामीणों के लिए अनेकों बचत व ऋण योजनाएं चला रखी हैं। बैंक द्वारा सावधि जमा आवर्ती, स्वयं सहायता समूह, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के साथ-साथ किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड किसान और ट्रैक्टर व मशीनरी के लिए ऋण व खुद का व्यापार शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण, व्यापारी वर्ग के लिए स्टॉक लिमिट आदि ऐसी अनेक योजनाएं बैंक द्वारा चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अपने ऋण खाते को समय पर किस्त चुकाते हुए अपडेट रखें तो कोई परेशानी नहीं होती। बैंक द्वारा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड 7 वार्षिक ब्याज पर दिया जाता है, जिसको किसान अगर समय पर चुका दे तो तीन प्रतिशत की छूट मिलती है यानी वह ब्याज चार प्रतिशत ही देना पड़ता है लेकिन अगर चूक हो जाए तो यह 12 प्रतिशत लगना चालू हो जाता है। इसलिए समय पर ही लेनदेन किया जाए तभी ब्याज का लाभ मिल सकता है। इसमें बैंक अधिकारियों विवेक कुमार, मनोज कुमार का विशेष सहयोग रहा। इसमें गन्ना समिति मलकपुर उप चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह, सोहन पाल, भूतपूर्व डायरेक्टर कृषि मंडी बड़ौत धीरज सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, स्वराज सिंह, रामकुमार, सतपाल, हरपाल, ब्रजपाल, रामपाल, यासीन, यामीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें