फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक ने टटीरी में महिला को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में मेरठ-बागपत मार्ग पर बाइक से गिरी महिला को प्राइवेट बस चालक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। चालक बस को लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

अमीनगर सराय निवासी ब्रहमवती पत्नी तेजपाल अपने बेटे राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वोदय अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनवाने के लिए आई। बेटे राहुल ने बताया कि कार्ड बनवाने के बाद मां-बेटा घर वापस लौटने लगे। जब वह अग्रवाल मंडी टटीरी में मेरठ-बागपत मार्ग पर पहुंचे तो महिला चलती बाइक से गिर गई। पीछे से तेज गति में आ रही प्राइवेट बस ने महिला को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। आधा घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। बस चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतका के बेटे ने बस चालक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें