बिनौली (बागपत)। जौहड़ी में फिल्म सांड़ की आंख की शूटिंग में व्यस्त दोनों अभिनेत्रियां अपने आने वाली फिल्मों के प्रमोशन के लिए मुंबई जाएगी। भूमि की सोन चिड़िया और तापसी पन्नू की बदला फिल्म रिलीज के लिए तैयार हैं। जिले में 14 फरवरी तक शूटिंग होगी, इसके बाद मेरठ के पलड़ा, मवाना और हस्तिनापुर में शूटिंग होनी है।
पहली मार्च को भूमि पेडनेकर की फिल्म सोन चिड़िया रिलीज होगी। अभिनेत्री सांड़ की शूटिंग की शुरूआती डेट खत्म होते ही मुंबई जाएगी और फिल्म के प्रमोशन कार्यक्रमों में शामिल होगी। बागपत में 14 फरवरी तक ही शूटिंग होनी है। अभिनेत्री तापसी पन्नू की अमिताभ बच्चन के साथ बदला फिल्म आठ मार्च को रिलीज होनी है। 14 फरवरी के बाद तापसी भी मुंबई में प्रमोशन कार्यक्रमों में शामिल होंगी। बागपत के बाद 20 फरवरी तक शूटिंग मेरठ के पलड़ा और मवाना क्षेत्र में होनी है। इसके बाद चार से पांच दिन के ब्रेक के बाद दोबारा से जौहड़ी में फिल्म की शूटिंग आरंभ होगी।
तापसी ने घी खाया और बोली वाह क्या बात है
बिनौली (बागपत)। अभिनेत्री तापसी मंगलवार सुबह शूटर दादी चंद्रो तोमर के आवास पर पहुंची। अभिनेत्री ने यहां मक्खन खाया और इसकी प्रशंसा की। दादी के जीवन के विषय में बातचीत की।