फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम यूपी में विकास का केंद्र बनेगा बागपत : सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि छपरौली में यमुना नदी पर पुल के निर्माण से पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों को लाभ होगा। रेलमार्ग के विस्तार से बागपत समेत चार जिले लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का मुद्दा है, मंदिर का निर्माण होना ही चाहिए। उन्होंने कहा सरकार के दस प्रतिशत आरक्षण देने से जाट समाज को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा सरकार को जाट समाज की आरक्षण की मांग पर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

बड़ौत रेलवे स्टेशन से डीईएमयू को हरी झंडी दिखाकर कासिमपुर खेड़ी तक के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि कासिमपुर खेड़ी तक विस्तारीकरण के बाद इस ट्रेन से एक दो नहीं, बल्कि 25 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन 112 वर्ष पुरानी हैं और अब इसका दोहरीकरण, विद्युतीकरण भी होने जा रहा है, इसके लिए बजट स्वीकृत किया जा चुका है। इसके अलावा दस दिन में मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन के लिए सर्वे शुरू हो जाएगा और इस नई रेलवे लाइन का बजट स्वीकृत किया जा चुका है। रेलवे अंडर पास में होने वाले जलभराव की समस्या, स्टॉफ की कमी को दूर करने, ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने, दो टिकट खिड़की नियमित रूप से खुलवाने का उन्होंने आश्वासन दिया। लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से बचने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण, ट्रेनों में कुंभ के चलते कम हुए डब्बों को फिर से बढ़ाने का कार्य पूरा हो जाएगा। लोगों के पूछे जाने पर डॉ. सत्यपाल सिंह ने मंच से कहा कि अयोध्या में राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का मुद्दा है, मंदिर का निर्माण होना ही चाहिए। इस दौरान डीआरएम राजीव धनकड़, सीनियर डीसीएम सुनील कुमार, रजनीश, रश्मि, अलका तोमर, पूर्व विधायक साहब सिंह, डॉ. आत्माराम तोमर, अजय तोमर, नीरज कौशिक, अनिल तोमर, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।


कासिमपुर तक पहुंची ट्रेन, लोगों में उत्साह
बड़ौत। डीईएमयू ट्रेन बड़ौत से कासिमपुर खेड़ी तक पहुंची, जिससे लोगों के बीच उत्साह देखने को मिला। यह ट्रेन दिल्ली से दोपहर साढ़े तीन बजे चलती हैं, जो कि शाम पौने छह बजे के करीब बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंच जाती थी, अब यह ट्रेन कासिमपुर खेड़ी तक जाएगी।
विज्ञापन


यमुना पुल से किसानों को होगा लाभ : सत्यपाल सिंह
छपरौली (बागपत)। हरियाणा को जोड़ने वाले यमुना पुल के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने यूपी के हिस्सेे में भूमि पूजन किया। निर्माण कार्य यूपी में शुरू होगा। इससे पहले खंभे बनाने का कार्य हरियाणा की ओर चल रहा था । अभी तक सात खंभे बन चुके हैं। आठवां खंभा यूपी के हिस्से में बनेगा, इसका भूमि पूजन डॉ सत्यपाल सिंह ने किया। यहां कुल 16 खंभे बनने हैं। जनसभा में डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सभी की हितैषी पार्टी है, यह किसी से पक्षपात नहीं करती । भाजपा सरकार के प्रयास से ही हरियाणा और यूपी को जोड़ने वाला पुल बनाना शुरू हो चुका है। इस पुल के बनने से एक और जहां आवागमन का रास्ता आसान हो जाएगा, वहीं दूसरी और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और युवाओं को इसका लाभ मिलेगा । पुल के बनने से समालखा और दिल्ली की दूरी काफी कम हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने नाव में बैठ कर यमुना पुल का निरीक्षण भी किया। उनके साथ अलका तोमर, भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, मंडला अध्यक्ष भूपेंद्र वशिष्ठ, रामनाथ प्रमुख, सत्यवीर, सोहनवीर शर्मा, नवाजिश, सुंदर पाल, उदयवीर सिंह मौजूद रहे। इसकी अध्यक्षता बिलासपुर हरियाणा के रघुवीर सिंह ने की। संचालन बलराम जिंदल ने किया।


दोघट की चेयरमैन के पति लोकेंद्र ठेकेदार ने भाजपा ज्वाइन की
छपरौली (बागपत)। दोघट नगर पंचायत की चेयरमैन बबीता के पति लोकेंद्र ठेकेदार अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। कार्यक्रम में उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें