फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

245 गांव के प्रधानों के तैयार होंगे डिजिटल सिग्नेचर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के 245 गांव के प्रधान और सभी ग्राम सचिव के डिजिटल सिग्नेचर बनेंगे। ब्लॉक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। 23 जनवरी तक प्रत्येक प्रधानों को डिजिटल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

अब प्रधानों को चेक से भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिले के 245 ग्राम प्रधानों के डिजिटल सिग्नेचर तैयार कराए जा रहे हैं। इनके साथ-साथ ग्राम सचिव भी के भी सिग्नेचर डिजिटल होंगे। जिला पंचायत राज विभाग ने इस पर तैयारी शुरू कर दी है। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि प्रधानों को ऑनलाइन व्यवस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। पहले बैंक से स्टेटमेंट मंगवाना पड़ता था। डिजिटल प्रक्रिया लागू होने से कंप्यूटर में सभी रिकॉर्ड उपलब्ध हो जाएगा। बागपत और बड़ौत में सोमवार को कार्रवाई की गई। छपरौली और बिनौली में 22 जनवरी को और खेकड़ा और पिलाना में 23 जनवरी को सिग्नेचर तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें