चादीनंगर (बागपत)। पुरनपुर नवादा गांव स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बैठक आयोजन किया। इसमें जिला सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायाधीश प्रेम प्रकाश जायसवाल ने श्रमिकों को उनके अधिकार की जानकारी दी। उनके कर्तव्य भी बताए। उन्होंने गरीब और असहाय लोगों को जिला विविध प्राधिकरण सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसमें खेकड़ा तहसीलदार यदुवंश, खेकड़ा पटवारी विजय, धोली प्याऊ चौकी इंचार्ज योगराज सिंह, ग्राम प्रधान जय भाटी, वेद प्रकाश भाटी, प्रेम शर्मा, कृष्ण दरोगा, प्रेम चंद गुर्जर, रविंद्र, बिलू, मुकुट मौजूद थे।
योग शिविर का हुआ समापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। निबाली गांव में चल रहे योग शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। साधकों को यौगिक क्रियाएं कराई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार, सह जिला प्रभारी तिलकराम, शिविर आयोजक सुशील कुमार त्यागी ने सभी से नियमित योग करने का आह्वान किया। योग प्रचारक विनेश, प्रधानाचार्य सुशील कुमार, ओमकरण, वीरेंद्र, आरती, सोनम, रूपा, निकिता, कविता, कोमल का सहयोग रहा।
योजनाओं की जानकारी दी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। चौहल्दा गांव में ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्थान, नाबार्ड और मिशन समृद्धि के संयुक्त तत्वावधान में महिला स्वावलंबन के तहत स्वयं सहायता समूह का गठन किया। इसके तहत गोष्ठी का आयोजन किया। योजनाओं की जानकारी दी। संस्थान सचिव कृष्णपाल, इंद्रमीत सिंह, डॉ. आमोद कुमार, ग्राम प्रधान रोशनी देवी का सहयोग रहा।