बड़ौत (बागपत)। माउंट लिटरा स्कूल के छात्रों ने पंजाब में वाघा बार्डर पर तिरंगा लहराया और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। शनिवार को स्कूल पहुंचे दल के छात्रों ने अन्य बच्चों के साथ अपना अनुभव साझा किया और उनके अंदर देशभक्ति की अलख जगाई।
चेयरमैन हंस कुमार जैन के निर्देश पर मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा व खेल प्रभारी रविंद्र पंवार के नेतृत्व में स्कूल के छात्रों का एक दल पंजाब गया था। बच्चों ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, दुर्ग मान मंदिर, शाडा पिंड, जालंधर साइंस सिटी का भ्रमण किया। जलियावाला बाग में स्कूली बच्चों ने शहीदों को नमन किया। छात्रों ने वाघा बार्डर पर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और तिरंगा लहराया। शनिवार को स्कूल पहुंचे बच्चों ने अन्य बच्चों के साथ अपना अनुभव साझा किया और देशभक्ति की अलख जगाई। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अजय राणा, स्पर्श वर्मा, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना मौजूद रहे।