बिनौली (बागपत)।
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने सोमवार को बिनौली थाने के भवन के जीर्णोद्धार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों के कायाकल्प में जनसहयोग भी जरूरी है।
इस अवसर पर एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने कहा कि अपने आसपास के परिवेश को साफ सुथरा हम सबका दायित्व है। सार्वजनिक स्थलों का नवीनीकरण करने में जनता का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने में आने वाले हर फरियादी की समस्या का समाधान त्वरित गति से करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली में भी सुधार होना चाहिए। कानून व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए जनसहयोग जरूरी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग से थाने का जिर्णोद्वार कराने पर थाना प्रभारी को साधुवाद दिया। संचालन मास्टर विनोद आर्य ने किया। इस दौरान एसडीएम आशीष कुमार, सीओ रामानंद कुशवाहा, इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट, शिवप्रकाश, संजीव कुमार, अजय शर्मा, ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष संजू चौधरी, राजू तोमर, अरविंद तोमर, विकास चौधरी, डॉ. कुल प्रकाश, कृष्णपाल प्रधान, प्रहलाद सिंह, वेदपाल धामा, उपेंद्र चौधरी, मुनीफ कुरैशी, सचिन त्यागी, राजीव धामा आदि रहे।