फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ल में जल भराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में मुख्य मार्ग पर जल भराव की समस्या बनी हुई है। नाराज ग्रामीणों ने रास्ते के बीच में ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य रास्ते पर पानी निकासी न होने के कारण जल भराव व कीचड़ की समस्या बनी हुई है। स्थायी समाधान तालाब खुदाई के बाद ही संभव हो सकता है। मार्ग से पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। रविवार को ग्रामीणों ने कीचड़ के बीच ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो धरना शुरू कर देंगे। इस दौरान बिल्लू राणा, मनोज राणा, अशोक राणा, रामवीर, राजन, प्रदीप, विरेंद्र, अमित, देवेंद्र, सुशील, इंद्रपाल, बालकराम, राजीव राणा मौजूद रहे। ग्राम प्रधान देवेंद्र राणा का कहना है कि जल्दी ही समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें