बिनौली (बागपत)। ग्वाली खेड़ा के श्री दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय में साहित्य विभागाध्यक्ष पद पर नियम विरुद्ध नियुक्ति करने की एक अभ्यर्थी ने डीएम से शिकायत की। ग्वाली खेड़ा निवासी सोनिया शर्मा ने डीएम को शपथपत्र देकर की शिकायत में बताया कि महाविद्यालय में साहित्य विषय विभागाध्यक्ष पद पर लिए साक्षात्कार में उन्हें नहीं बुलाया। उन्होंने नियम विरुद्ध गुपचुप नियुक्ति करने का भी आरोप लगाया है। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।