फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय डेढ़ साल का बच्चा जलभराव में गिरा, डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विजयनगर मोहल्ले की गली नंबर छह में हुए जलभराव में सोमवार की सुबह खेल रहा एक डेढ़ वर्षीय बच्चा जलभराव मेें गिरने से डूब गया। आसपास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो लोग उधर दौडे़ और उसे निकाला। इससे आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
स्थानीय विजयनगर के लोगों ने बताया कि पिछले दस साल से मोहल्ले मेें जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे क्षेत्र में संक्रामक रोग की चपेट मेें आने से कई लोगों की अकाल मौत हो चुकी है। अब तक मोहल्ले के मांगे खा, सुलेखा, यामीन, सोनू की मौत हो चुकी है, जबकि लाली का जल भराव के चलते हाथ, शाहिद का कई बार पैर टूट चुका है। मोहल्ले में महबूब, नवाब, आबिद, सुलेमान, शौकत, अली आदि सहित दर्जनों बच्चों संक्रामक बीमारी के चलते चारपाई पर पड़े हैं। इसके अलावा स्कूल जाते वक्त जल भराव के चलते बच्चों के साथ हादसा होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार को भी खेल रहा डेढ़ वर्षीय बच्चा छोटू फिसलने से जलभराव में डूब गया। इसी दौरान मौजूद बच्चे शोर न मचाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि बच्चों के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने बच्चे को पानी से निकाला और एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया, वहां से शाम के समय उसे छुट्टी कर दी। इससे आक्रोशित लोगों ने क्षेत्र में प्रदर्शन किया और जल्द समस्या न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें साइस्ता, नीसा, शमशाद, आंसु, सलीम, नाईमा, आबिद, असगोरी, यूनूस, रहीसा, लाली, शबनम, खुरनीसा, संजीदा, साबिर, साउ्दीन, प्रवीण, खुशबू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पालिका सदस्य गौरव तोमर ने कहा विजयनगर के लोगों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए पालिका की बोर्ड बैठक में गली निर्माण का प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जल्द ही गली का निर्माण कर लोगों को जलभराव से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें