फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

धनौरा गांव में मनोज सिंह के आवास पर भाजपा किसान मोर्चा के गांव चलो अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया। इसमें सरकार की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया।
विज्ञापन

इसमें मोर्चा के जिला प्रभारी चौधरी ओमकार सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान और मजदूरों के हित में कार्य कर रही है। भाजपा ही सभी वर्गों का हित कर सकती है। सरकार द्वारा क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली की बढ़ी दरों, मिलों द्वारा क्रय केन्द्रों पर घटतौली आदि समस्या रखी। जिस पर ओमकार सिंह ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व मोर्चा के जिला प्रभारी चौधरी ओमकार सिंह ग्रामीणों ने स्वागत किया। इसकी अध्यक्षता गजे सिंह ने की। संचालन देवेंद्र आर्य ने किया। इसमें किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, आलोक शास्त्री, राजन जैन, विनीत कुमार, सहदेव, देवेंद्र आर्य, अशोक, प्रमोद, अमित, महेश, जगपाल, सोहनलाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें