फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते अपराध के पीछे बढ़ती जनसंख्या : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में आज रविवार को होने वाली जनसंख्या नियंत्रण कानून रैली को सफल बनाने के लिए जिला पंचायत सभागार में बैठक हुई। विधायक योगेश धामा ने कहा कि जिस प्रकार से अपराध बढ़ रहा है, इसके पीछे कहीं न कहीं बढ़ती जनसंख्या ही है। जनसंख्या नियंत्रण होगी तो सीमित संसाधनों में अधिक से अधिक युवाओं को उत्तम शिक्षा, रोजगार, बेहतर चिकित्सा की व्यवस्था हो सकेंगे। आने वाले कल में बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणाम को रोकने के लिए जनसंख्या कानून लाना देशहित में आवश्यक है। विधायक ने लोगों से आह्वान किया ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग रैली में पहुंचे और कानून का समर्थन करें। इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल को एक लाख रुपये की धनराशि भेंट की गई। विभिन्न गांवों के प्रधान सहित मनु पाल बंसल, कृष्ण प्रधान, जय कुमार, धर्मेंद्र, आदेश त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जनसंख्या नियंत्रण रैली में पहुंचने को निकाली रैली
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में लोगों ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए रमेश पांचाल के नेतृत्व में रैली निकाली। डिग्री कॉलेज के मैदान में होने कार्यक्रम में पहुंचने के लिए लोगों से आह्वान किया। कहा कि जनसंख्या नियंत्रण होना चाहिए। बढ़ती जनसंख्या देश के लिए खतरा है। रोजगार के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दर्जनों लोग रैली में शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें