दोघट (बागपत)।
भड़ल गांव में रिहान कोचिंग सेंटर पर युवाओं ने अमृतसर में हुआ रेल हादसे में मारे गए लोगों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पंजाब के अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे सैकड़ों लोगों के ऊपर से ट्रेन गुजर गई। हादसे में 61 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हुए। इस मामले में ट्रेन चालक समेत लापरवाही बरतने वाले अन्य अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए युवाओं ने प्रार्थना की और कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें नितिन, नीरज, अंकित, उज्ज्वल जैन, आसिफ , भगत, सुमित, विजय, अनुज, कमल, गुल्लू, बॉबी, निखिल, शिवम, मोंटू, आरिफ आदि रहे।