फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी की निरस्त परीक्षा होगी एक से तीन नवंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बीटीसी का प्रश्नपत्र लीक होने के कारण प्रदेश भर में परीक्षा को निरस्त किया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी एवं सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने एक से तीन नवंबर को दोबारा से परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। साथ ही डीआईओएस को संघन चेकिंग के बाद परीक्षा कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

प्रदेशभर में आठ से 10 अक्तूबर को केंद्रों पर बीटीसी के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा निर्धारित थी। पहले दिन ही परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया। इसके बाद शासन ने सभी परीक्षा को निरस्त किया। इससे अभ्यर्थियों को भारी परेशानी हुई। बागपत शहर में यमुना इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया। यहां पर 908 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी एवं सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी बीटीसी प्रशिक्षण 2013, सेवारत मृतक आश्रित, सेवारत उर्दू, बीटीसी 2014 अवशेष, अनुत्तीर्ण एवं बीटीसी प्रशिक्षण 2015 चतुर्थ सेमेस्टर की निरस्त परीक्षा अब एक से तीन नवंबर तक होगी। उन्होंने डीआईओएस को निर्देशित किया निर्धारित परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को अपने स्तर से आगामी परीक्षा तिथि से अवगत कराकर प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें