फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेषनाग मंदिर में लगे मेले में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बामनौली के शेषनाग मंदिर पर मेले में उमड़ी भीड़
विज्ञापन


दोघट। बामनौली गांव के शेषनाग मंदिर में नाग पंचमी पर मेला का आयोजन किया गया। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी और खरीदारी की। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

मेले में दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, देहरादून, मुंबई के अलावा क्षेत्र के आदमपुर, इदरीशपुर, बामनौली, दोघट, कान्हड़, पलड़ी, बेगमाबाद गढ़ी, बिजरौल, सिरसली, पुसार, जौहड़ी, रंछाड़, मांगरौली आदि गांव से भी श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर की पुजारी उर्मिला ने बताया कि वर्ष में यहां दो बार मेला लगता है। श्रद्धालु जो भी मन्नते मांगते है, नाग बाबा उनकी मनोकामना पूरी करते हैं। भक्त मंदिर में प्रसाद चढ़ाते हैं तथा देशी घी से तैयार हलवा बनाकर उसे भी प्रसाद रूप में बांटा जाता है। नागेश्वर मंदिर पर महिला ससुराल से आकर पूजा अर्चना करती है। मेला में लगी दुकानों से श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मौजूद रही। वही बडौत-बुढ़ाना मार्ग पर मेले के कारण जाम की स्थिति बनी रही। जिसके कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष रामधन चौधरी, सुरेंद्र कश्यप, राजेंद्र, योगेंद्र, प्रवेन्द्र, सुभाष, बिल्लू गुप्ता, महक सिंह, महेश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें